IPL 2022, GT vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से दी पटखनी, केन विलियमसन ने जड़ा शानदार अर्धशतक
सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: Twitter/IPL)

आईपीएल 2022 के 21वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से रौंद दिया हैं. हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया हैं. इस बीच पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर रन बनाए. गुजरात की तरफ से कप्तान हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा रन बनाए. हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 19.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया हैं. हैदराबाद की तरफ से कप्तान केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 57 रन जड़े. गुजरात की ओर से हार्दिक पांड्या और राशिद खान ने एक-एक विकेट चटकाए.