IPL 2020 Update: बीसीसीआई चीफ सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह को मिली बड़ी राहत

आईपीएल के आगाज होने से पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल शाह और गांगुली का कार्यकाल 'कुलिंग ऑफ' के तहत बढ़ गया है. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने से पहले ही यह खबर सामने आ रही है.बीसीसीआई की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में यह मामला लिस्ट नहीं हो सका है.

बीसीसीआई सचिव जय शाह और चीफ सौरभ गांगुली (Photo Credits Twitter/@BCCI

नई दिल्ली, 14 अगस्त. आईपीएल (IPL 2020) के आगाज होने से पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली (BCCI President Sourav Ganguly) और सचिव जय शाह (Secretary Jay Shah) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल शाह और गांगुली का कार्यकाल 'कुलिंग ऑफ' के तहत बढ़ गया है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई होने से पहले ही यह खबर सामने आ रही है.बीसीसीआई की तरफ से सौरभ और जय के कार्यकाल बढ़ाने से जुड़ी अर्जी सुप्रीम कोर्ट में लिस्ट नहीं हो सकी है.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई की याचिका पर सुनवाई के लिए दो न्यायाधीशों की पीठ के रूप में 17 अगस्त की तारीख तय की थी. आउटलुक इंडिया की खबर के अनुसार कोर्ट को इस मामले को लिस्ट करना बाकी है. साथ ही सप्ताहांत के आने से याचिका पर सुनवाई आगे जा सकती है. इससे पहले 22 जुलाई को मुख्य न्यायाधीश (CJI) एसए बोबड़े और एल नागेश्वर राव की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिका पर सुनवाई को 17 अगस्त तक टाल दिया था.

गौर हो कि इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुरूवार तक सुनवाई के लिए मामला लिस्ट नहीं किया गया है. वीकेंड आने के कारण इसे ज्यादा एहमियत भी नहीं मिली है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट से बीसीसीआई नियम 6.4 को नए संविधान में संशोधन करने की इजाजत मांग रहा है जिसे अगस्त 2018 में सर्वोच्य न्यायालय ने मंजूरी दी थी.

उल्लेखनीय है कि नए संविधान का मसौदा भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरएम लोढ़ा की अगुवाई वाली समिति ने तैयार किया था. नए नियम बुक में उम्र और कार्यकाल को लेकर बदलाव सहित कई सुधार किए गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर