क्रिकेट

RR vs CSK, IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 217 रन का टारगेट, स्मिथ और सैमसन ने जड़े अर्धशतक

संजू सैमसन और कप्तान स्टीव स्मिथ के तूफानी अर्धशतकों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को यहां के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में जारी आईपीएल के 13वें सीजन के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 217 रनों का लक्ष्य रखा है।

RR vs CSK, IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 217 रन का टारगेट, स्मिथ और सैमसन ने जड़े अर्धशतक
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits Twitter)

IPL 2020: संजू सैमसन और कप्तान स्टीव स्मिथ के तूफानी अर्धशतकों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को यहां के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में जारी आईपीएल के 13वें सीजन के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 217 रनों का लक्ष्य रखा है.  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने सात विकेट पर 216 रनों का स्कोर बनाया। सैमसन और स्मिथ ने दूसरे विकेट लिए 121 रनों की शतकीय साझेदारी की.

सैमसन ने 32 गेंदों पर एक चौका और नौ छक्कों की मदद से 74 और स्मिथ ने 47 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्के के सहारे 69 रन बनाए. उनके अलावा जोफ्रा आर्चर ने 8 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से नाबाद 27 रन बनाए. यह भी पढ़े: RR vs CSK IPL 2020 : राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा कड़ा मुकाबला, ये है टीम कॉम्बनेशन

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सैम कुरैन ने सर्वाधिक तीन और दीपक चाहर, लुंगी एनगिडी तथा पीयूष चावला ने एक-एक विकेट लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2020 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).