IPL 2020: आईपीएल में ‘Black Lives Matter’ आंदोलन को नजरअंदाज किए जाने से निराश हैं Jason Holder

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर आईपीएल के 13वें सीजन में ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन के नजरअंदाज किए जाने के कारण निराश हैं. होल्डर इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं. होल्डर ने यह बात क्रिकेट राइटर्स क्लब पीटर स्मिथ अवार्ड मिलने पर कही.

जेसन होल्डर (Photo Credits: IANS)

IPL 2020: वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर आईपीएल के 13वें सीजन में ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन के नजरअंदाज किए जाने के कारण निराश हैं. होल्डर इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं. होल्डर ने यह बात क्रिकेट राइटर्स क्लब पीटर स्मिथ अवार्ड मिलने पर कही.

होल्डर ने कहा, "मैं निजी तौर पर पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के दौरों से निराश था, जो हमारे बाद हुआ. यह मुश्किल चुनौती है और लंबा रास्ता है. यह एक रात में ठीक होने वाली चीज नहीं है. सबसे जरूरी है कि हम एक साथ आएं और सभी को एक नजर से देखें."

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड दौरे पर इस आंदोलन का समर्थन किया था, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड का दौरा करने वाली पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया ने बीएलएम से दूरी बनाए रखी थी.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: ये रही आईपीएल 2020 में अबतक मैडन ओवर डालने वाले खिलाड़ियों की पूरी सूचि

होल्डर ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैंने यहां आईपीएल में इसे लेकर एक भी बात नहीं सुनी. कई बार ऐसा लगता है कि इस पर किसी का ध्यान नहीं गया. जो बुरी बात है. मुझे लगता है कि इसे दोबारा चर्चा में लाया जाए, यह हमारी जिम्मेदारी है.

कोविड ने निश्चित तौर पर काफी ध्यान खींचा है. क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इसके लिए काफी कुछ किया है. महिला टीम ने इंग्लैंड में सीरीज खेलनी थी, जहां ब्लैक लाइव्स मैटर का लोगो उन्होंने पहना था और इसे आगे बढ़ाया था."

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर