India Women vs Australia Women, 1st ODI Match 2025 MYS International Cricket Stadium Pitch Report: चंडीगढ़ में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या भारत के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

India Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team, 1st ODI Match 2025 MYS International Cricket Stadium Pitch Report: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 2025 (ODI Series 2025) का पहला मुकाबला आज यानी 14 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के बीच आखिरी ODI मैच साल 2024 में दिसंबर के महीने में खेला गया था. पहले वनडे मुकाबले में दोनों टीमें जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहें हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान एलिसा हीली (Alyssa Healy) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Sri Lanka, 5th Match Asia Cup 2025 Scorecard: पांचवें टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को दिया 140 रनों का लक्ष्य, शमीम हुसैन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड

भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आखिरी वनडे मुकाबला साल 2024 में दिसंबर के महीने में खेला गया था. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया वुमेंस ने पर्थ के मैदान पर 298 रनों का स्कोर डिफेंड करते हुए टीम इंडिया पर 83 रनों की जीत हासिल की थी. मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कोई भी वनडे मुकाबला नहीं खेला गया है.

इस सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं. वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया की तो एलिसा हीली, एलिस पेरी, एन्नाबेल सदरलैंड, एश गार्डनर, और अलागा किंग अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकती हैं.

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में उतरेगी टीम इंडिया

इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई हरमनप्रीत कौर करती नजर आएंगी और स्मृति मंधाना उप-कप्तान होंगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया एलिसा हीली की कप्तानी में खेलने उतरेगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस वनडे सीरीज के लिए सोफी मोलिनक्स के बैकअप के तौर पर चार्ली नॉट को शामिल किया है. इस सीरीज के जरिए दोनों टीमें आगामी वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी करती हुई नजर आएगी.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IN-W vs AU-W ODI Head To Head Record)

भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक 56 वनडे मुकाबला खेला गया है. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया महिला का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया महिला की टीम ने 46 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, भारत महिला की टीम को महज 10 मुकाबलों में जीत मिली हैं. इस सीरीज में भारत महिला की टीम अपने आकंड़ें बेहतर करना चाहेगी.

महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर पिच रिपोर्ट (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium Pitch Report)

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 2025 का पहला मुकाबला आज यानी 14 सितंबर को मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा. महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की सतह अच्छी गति और उछाल प्रदान करती है, जिससे बल्लेबाजों को अपने शॉट्स स्वतंत्र रूप से खेलने और तेज गति से स्कोर करने की अनुमति मिलती है. अपेक्षाकृत छोटी सीमाएँ उच्च स्कोरिंग प्रतियोगिता की संभावना को और बढ़ा देती हैं. इस मैदान पर शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों को मूवमेंट में कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती जाती है, परिस्थितियाँ बल्लेबाजों के पक्ष में होने की उम्मीद होती है, जिससे रन बनाना तुलनात्मक रूप से आसान हो जाता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND-W vs AUS-W 1st ODI Likely Playing XI)

टीम इंडिया (IND-W Likely Playing XI For 1st ODI vs AUS-W): प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा/रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, एन चरणी.

ऑस्ट्रेलिया (AUS-W Likely Playing XI For 1st ODI vs IND-W): फोएबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), एलिस पेरी, बेथ मूनी, एन्नाबेल सदरलैंड, एश गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गार्थ, मेगन शुट्ट.

नोट: भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.