India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, ODI And T20I Series 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) खेली जानी हैं. दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पर्थ (Perth) के पर्थ स्टेडियम (Perth Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है. यह सीरीज न सिर्फ दोनों टीमों के लिए अहम है, बल्कि शुभमन गिल के लिए कप्तान के तौर पर अपनी पहली बड़ी परीक्षा भी होगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहें हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Most Wickets For Australia vs India In ODIs: टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मुकाबलों में इन गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट; यहां देखें पूरी लिस्ट
हाल ही में शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीता था. टीम इंडिया अब शुभमन गिल के ही नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनौती पेश करने के लिए तैयार है. इस बीच वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs AUS ODI Head To Head)
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 152 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 84 मुकाबले जीते हैं, जबकि टीम इंडिया को महज 58 मैचों में जीत नसीब हुई है. दोनों टीमों के बीच की यह टक्कर 1980 से चली आ रही है, और हर दशक में कुछ यादगार मैच देखने को मिले हैं. ऑस्ट्रेलिया में हुए मुकाबलों की बात करें तो मेजबान टीम के खिलाफ 54 मैचों में से टीम इंडिया ने 14 ही जीते हैं और 38 में उसे हार मिली है. इस बीच दो वनडे बेनतीजा रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया ने जीती हैं इतनी वनडे सीरीज
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में कुछ प्रतिष्ठित सीरीज जीती हैं. 1985 में सुनील गावस्कर के अगुवाई में टीम इंडिया ने बेन्सन एंड हेजेस विश्व क्रिकेट चैम्पियनशिप जीती, जिसमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल थे. इसके बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में अगली सीरीज जीत 2008 में महेंद्र सिंह धोनी के अगुवाई में हासिल की. टीम इंडिया ने श्रीलंका सहित सेंट्रल बैंक ट्राई सीरीज जीती. साल 2019 में टीम इंडिया ने विराट कोहली के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली और एकमात्र द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती थी.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन भारतीय खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम
मौजूदा टीम इंडिया में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 वनडे में 54.46 की औसत के साथ 2,451 रन बनाए हैं. इस बीच विराट कोहली की स्ट्राइक रेट 93.69 की रही है. विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा ने 40 वनडे मैचों में 61.33 के औसत से 2,407 रन बनाए हैं, जिसमें एक दोहरा शतक (209) भी शामिल है. गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5.23 की इकॉनमी रेट से 39 विकेट लिए हैं. रवींद्र जडेजा के अलावा कुलदीप यादव ने 23 मैचों में 31 विकेट चटकाए हैं.
टीम इंडिया के खिलाफ इन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का रहा है उम्दा प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने टीम इंडिया के खिलाफ 10 पारियों में 42.66 की औसत और 103.22 की स्ट्राइक रेट से 384 रन बनाए हैं. इस बीच ट्रेविस हेड ने एक शतक और एक ही अर्धशतक लगाया है. ट्रेविस हेड के अलावा मिचेल मार्श ने 11 पारियों में 59.12 की औसत से 473 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल हैं. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने टीम इंडिया के खिलाफ 19 मैचों में 32.66 की औसत से 30 विकेट लिए हैं. मिचेल स्टार्क के अलावा जोश हेजलवुड ने 11 वनडे में 17 विकेट लिए हैं.
नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY