India Under19 Cricket Team vs Afghanistan Under19 Cricket Team ICC Under 19 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Streaming And Telecast Details: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 4 फरवरी को भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम अफ़ग़ानिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा. जीतने वाली टीम 6 फरवरी को खिताब के लिए इंग्लैंड से भिड़ेगी, जिसने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराया था. टीम इंडिया अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है. टीम ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है. वहीं अफगानिस्तान को श्रीलंका से हार मिली थी लेकिन इसके अलावा टीम ने सभी मैच जीते और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. इस टूर्नामेंट में भारत की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर हैं. जबकि, अफ़ग़ानिस्तान की अगुवाई महबूब खान (Mahboob Khan) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने रखा 253 रनों का टारगेट, वेदांत त्रिवेदी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
आखिरी बार साल 2024 में दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया और अफगानिस्तान का मुकाबला हुआ था. उस मैच को टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीता था. अफगानिस्तान को दो जीत साल 2019 में लखनऊ में टीम इंडिया के खिलाफ मिली थी. अफगानिस्तान के मुकाबले भारतीय अंडर-19 टीम मजबूत नजर आ रही है, जिसमें आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज जैसे बल्लेबाज हैं तो हेनिल और खिलन पटेल जैसे शानदार गेंदबाज टीम में मौजूद हैं. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंचा है.
टीम इंडिया बनाम अफ़ग़ानिस्तान वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND U19 vs AFG U19 ODI Head To Head Record)
टीम इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान के बीच अबतक कुल 12 युथ वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, अफ़ग़ानिस्तान की टीम को महज दो मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है.
IND U19 vs AFG U19, 12th Match 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: टीम इंडिया बनाम अफ़ग़ानिस्तान
स्टेडियम: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
मैच की तारीख: 4 फरवरी 2026 (01:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी.
कब और कहां देख पाएंगे इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
टीम इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस मैच को लेकर बात करें तो ये मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा और ठीक उससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर टॉस के लिए आएंगे. वहीं ठीक 1 बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी. टीम इंडिया इस मैच को जीतकर अपने विनिंग स्ट्रीक को बरकरार रखना चाहेगी. टीम इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान अंडर-19 टीम के बीच खेले जाने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर की जाएगी. वहीं इस मैच के लाइव टेलीकास्ट को लेकर बात करें तो उसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सबकी नजरें
वैभव सूर्यवंशी विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो पहली गेंद से बड़ा शॉट लगाते हैं. उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 72, न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 और ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 50 रन बनाए थे. वह काफी तेज गति से रन बनाते हैं और अगर 10 या 15 ओवर भी टिक जाए तो विरोधी गेंदबाजों के पसीने छुड़ा सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर IND U19 vs AFG U19 2nd Semi Final Match Playing Prediction)
टीम इंडिया: आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिगयन कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अम्ब्रीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल.
अफ़ग़ानिस्तान: खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (कप्तान/विकेटकीपर), अजीजुल्लाह मियाखिल, नूरिस्तानी उमरजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान.
नोट: भारतीय अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम अफ़ग़ानिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY