IND vs SL 1st Test Day 2: रविंद्र जडेजा और आर अश्विन क्रीज पर जमे, टीम इंडिया का स्कोर 400 के पार
बीसीसीआई (Photo Credits Facebook)

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन हैं. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं. भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरी है. इस बीच रवींद्र जडेजा और आर अश्विन के बीच 7वें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई हैं. टीम इंडिया ने 400 रन पुरे कर लिए है. टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट पर400 रन है. रवींद्र जडेजा 76 और अश्विन 22 रन पर खेल रहे हैं.