IND vs BAN, 47th Match Super-8: सुपर-8 में बांग्लादेश की खराब शुरुआत के बावजूद कप्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद

बांग्लादेश के140 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत करते हुए 11.2 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए, तभी बारिश की वजह से मैच रोकना पड़ा. खराब मौसम और तेज बारिश के कारण यह मैच यहां से आगे नहीं बढ़ पाया और ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच डकवर्थ लुईस स्टर्न मेथड से 28 रन से जीत लिया.

Bangladesh Cricket Team (Photo: @BCBtigers)

नॉर्थ साउंड (एंटीगा): टी20 विश्व कप के अपने पहले सुपर 8 मैच में ऑस्ट्रेलिया से डीएलएस के जरिए 28 रन से हारने के बावजूद, बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को कमबैक करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद है. IND vs BAN, 47th Match Super-8: जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव लेंगे बांग्लादेश की कड़ी परीक्षा, कल खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला

बांग्लादेश का अगला मैच 22 जून को भारत से और फिर 25 जून को अफगानिस्तान से होगा. अगर उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है, तो उन्हें इन दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी.

शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद शांतो ने कहा, "अगले दो मैच महत्वपूर्ण हैं और अगर हम इससे बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं और अगर हम अगले दो मैच जीत सकते हैं तो हम बेहतर स्थिति में होंगे. हम हर मैच जीतने के लिए खेलेंगे."

पैट कमिंस की हैट्रिक (3-29) की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन पर रोक दिया. शांतो और लिटन दास की 58 रनों की साझेदारी ने बांग्लादेश को शुरुआती झटके के बाद प्रतिस्पर्धी स्थिति में पहुंचा दिया.

जवाब में, सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (नाबाद 53) और ट्रेविस हेड (31) ने रन चेज में शानदार प्रदर्शन किया.

बांग्लादेश के 140 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत करते हुए 11.2 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए, तभी बारिश की वजह से मैच रोकना पड़ा. खराब मौसम और तेज बारिश के कारण यह मैच यहां से आगे नहीं बढ़ पाया और ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच डकवर्थ लुईस स्टर्न मेथड से 28 रन से जीत लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड