क्रिकेट

WI W vs SA W 2nd T20I 2025 Scorecard: दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम ने वेस्टइंडीज़ के सामने रखा मात्र 114 रन का लक्ष्य, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

टॉस जीतकर वेस्टइंडीज महिला टीम की कप्तान हेले मैथ्यूज़ ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और उनकी गेंदबाज़ों ने इस निर्णय को सही साबित किया. दक्षिण अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 113 रन ही बना सकी और 6 विकेट गंवाए.

WI W vs SA W 2nd T20I 2025 Scorecard: दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम ने वेस्टइंडीज़ के सामने रखा मात्र 114 रन का लक्ष्य, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
West Indies (Photo: @windiescricket)

West Indies Women's Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Match Scorecard: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20आई सीरीज(WI-W vs SA-W T20I Series 2025) का दूसरा मुकाबला 22 जून (रविवार) को बारबाडोस (Barbados) के केव हिल स्थित थ्री डब्ल्यूज ओवल (Three Ws Oval, Cave Hill) मैदान पर खेला जा रहा हैं. टॉस जीतकर वेस्टइंडीज महिला टीम की कप्तान हेले मैथ्यूज़ ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और उनकी गेंदबाज़ों ने इस निर्णय को सही साबित किया. दक्षिण अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 113 रन ही बना सकी और 6 विकेट गंवाए. वेस्टइंडीज महिला टीम ने जीता टॉस, दक्षिण अफ्रीका को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज़ी काफी संघर्षपूर्ण रही. कप्तान लॉरा वूल्वार्ड्ट ने 16 रन बनाए लेकिन वह पारी को लंबा नहीं खींच सकीं और 5वें ओवर में आउट हो गईं. पहले मैच में शानदार 98 रन की पारी खेलने वाली ताज़मिन ब्रिट्स इस बार धीमी बल्लेबाज़ी करते हुए 14 रन (21 गेंद) पर आउट हो गईं. वहीं, अनुभवी ऑलराउंडर मरिज़ाने कैप बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं.

मिडल ऑर्डर में नादिन डी क्लार्क (20 रन), मियाने स्मिट (13 रन) और कराबो मेसो (14* रन) ने पारी को कुछ हद तक संभालने की कोशिश की, लेकिन रन गति कभी भी तेज़ नहीं हो सकी. अंत में एनरी डर्कसेन ने 17 गेंदों पर 21 रन की नाबाद पारी खेलते हुए स्कोर को 100 के पार पहुंचाया. टीम ने कुल 10 वाइड और 1 लेग बाय सहित 11 अतिरिक्त रन भी हासिल किए.

वेस्टइंडीज़ के लिए अफी फ्लेचर और करिश्मा रामहरैक सबसे सफल गेंदबाज़ रहीं. दोनों ने 2-2 विकेट चटकाए. कप्तान हेले मैथ्यूज़ ने भी 4 ओवर में केवल 15 रन देकर 1 विकेट लिया. क्लैक्सटन को भी एक सफलता मिली. वेस्टइंडीज़ की गेंदबाज़ों ने कसी हुई गेंदबाज़ी कर दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. अब वेस्टइंडीज़ महिला टीम के सामने 114 रन का लक्ष्य है. अगर वे यह मुकाबला जीत जाती हैं, तो सीरीज 1-1 से बराबर हो जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).