India Women’s National Cricket Team vs Sri Lanka Women’s National Cricket Team Dream11 Team Prediction: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का तीसरा मुकाबला 26 दिसंबर 2025(शुक्रवार) को तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला जाएगा. शुरुआती दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी भारतीय टीम सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बना चुकी है और अब तीसरा मैच जीतकर अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, श्रीलंका महिला टीम के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा होगा, क्योंकि हार की स्थिति में सीरीज़ हाथ से निकल जाएगी. यह पांच मैचों की टी20 सीरीज़ दोनों टीमों के लिए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) की तैयारियों के लिहाज़ से भी बेहद अहम मानी जा रही है. तीसरे टी20 में श्रीलंका को हराकर सीरीज सील करने उतरेगी भारतीय महिला टीम, जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
अब तक इस सीरीज़ में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद संतुलित रहा है. कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में गेंदबाज़ी यूनिट ने दोनों मैचों में विपक्षी बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा और क्रांति गौड़ ने लगातार सटीक लाइन-लेंथ के साथ विकेट निकालकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है. बल्लेबाज़ी में ज्यादा दबाव नहीं आया, लेकिन मिले मौकों में जेमिमा रोड्रिग्स और शैफाली वर्मा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को आसानी से जीत तक पहुंचाया.
भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी
श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी
IND-W बनाम SL-W तीसरे टी20 2025 ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन: विकेटकीपर- ऋचा घोष (IND-W) को भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला फैंटसी टीम के लिए विकेटकीपर के रूप में चुन सकते हैं.












QuickLY