India Women’s National Cricket Team vs Sri Lanka Women’s National Cricket Team: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का चौथा मुकाबला 28 दिसंबर 2025(कविवार) को तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) इस समय अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में हैं और इसी शानदार फॉर्म के बीच उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है. स्मृति मंधाना ने 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाली वह दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं. उनसे पहले यह मुकाम सिर्फ पूर्व कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने हासिल किया था. लगातार तीसरे टी20 में शैफाली वर्मा का अर्धशतक, श्रीलंका के खिलाफ चौथे मैच में खास क्लब में दर्ज हुआ नाम
यह ऐतिहासिक उपलब्धि स्मृति मंधाना ने भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला (IND-W vs SL-W) चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2025 के दौरान हासिल की. मैच में जब उन्होंने अपना 27वां रन बनाया, उसी पल उन्होंने 10,000 रन का आंकड़ा छू लिया. बाएं हाथ की स्पिनर निमाशा मीपेज (Nimasha Meepage) की गेंद पर लॉन्ग-ऑन की दिशा में लिया गया सिंगल भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास का यादगार क्षण बन गया.
स्मृति मंधाना ने पूरे की 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन
Mt. 1⃣0⃣,0⃣0⃣0⃣🏔️
Congratulations to #TeamIndia vice-captain Smriti Mandhana on a landmark milestone 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/9lrjb3dMqU #INDvSL | @mandhana_smriti | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/gEgYugr7Tw
— BCCI Women (@BCCIWomen) December 28, 2025
साल 2013 से भारत के लिए खेल रही 29 वर्षीय स्मृति मंधाना अब तक 281 मैचों में 10,007 अंतरराष्ट्रीय रन बना चुकी हैं. इस उपलब्धि के साथ वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली दुनिया की चौथी खिलाड़ी बन गई हैं. उनसे आगे इस सूची में मिताली राज (Mithali Raj) 10,868 रन, सूजी बेट्स (Suzie Bates) 10,652 रन और शार्लोट एडवर्ड्स (Charlotte Edwards) 10,273 रन के साथ मौजूद हैं.
खास बात यह है कि स्मृति मंधाना ने यह मुकाम सबसे तेज़ हासिल किया है. उन्होंने महज 281 पारियों में 10,000 रन पूरे किए, जबकि मिताली राज को इसके लिए 291 पारियां खेलनी पड़ी थीं. वहीं शार्लोट एडवर्ड्स और सूजी बेट्स ने क्रमशः 308 और 314 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था. यह आंकड़े स्मृति की निरंतरता और क्लास को साफ तौर पर दर्शाते हैं.
यह उपलब्धि भारतीय महिला टीम की उपकप्तान के लिए पहले से ही शानदार रहे साल को और खास बनाती है. हाल ही में खत्म हुए महिला विश्व कप अभियान में स्मृति मंधाना ने इतिहास रचते हुए एक कैलेंडर वर्ष में 1000 वनडे रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनने का गौरव हासिल किया था. उन्होंने साल का अंत वनडे फॉर्मेट में 1362 रन बनाकर किया, जबकि दूसरे नंबर पर रहीं लॉरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) ने 1174 रन बनाए.
इतना ही नहीं, स्मृति मंधाना ने इस साल पांच वनडे शतक भी लगाए, जिसकी बराबरी दक्षिण अफ्रीका की ताज़मिन ब्रिट्स (Tazmin Brits) और लॉरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) ने की. इससे पहले इसी सीरीज़ में वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने वाली दूसरी खिलाड़ी भी बन चुकी हैं. इस फॉर्मेट में उनसे आगे केवल सूजी बेट्स मौजूद हैं, जिनके नाम 4716 रन दर्ज हैं.












QuickLY