MI vs RCB IPL 2025 Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
मुंबई इंडियंस (MI) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) 2025 का 20वां मुकाबला 7 अप्रैल(सोमवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार(IST) शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru: एक ऐसा मुकाबला जिसमें भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज, रोहित शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे, जब मुंबई इंडियंस आगामी आईपीएल 2025 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मेज़बानी करेगी. आईपीएल 2025 का यह 20वां मुकाबला मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुंबई इंडियंस का पांचवां और आरसीबी का चौथा मैच होगा. दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अपना पिछला मुकाबला हार चुकी हैं. वहीं इस मुकाबले से पहले जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं, जिससे टीम को बड़ा बल मिला है. यह भी पढ़ें: इंडियन प्रीमियर लीग में ऑरेंज कैप निकोलस पूरन के पास, नूर अहमद का पर्पल कैप का कब्जा, यहां देखें टॉप-5 स्कोरर बल्लेबाजों और विकेट टेकर गेंदबाजों की लिस्ट
आईपीएल 2025 में अब तक मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. टीम ने चार मुकाबलों में से सिर्फ एक में जीत हासिल की है, जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि, वह एकमात्र जीत उन्हें मुंबई में ही मिली थी, जिससे यह साफ है कि टीम को घरेलू मैदान पर खेलने से फायदा मिल सकता है. वहीं, आरसीबी की टीम के लिए भी यह मुकाबला टूर्नामेंट में वापसी करने का सुनहरा मौका होगा. बेंगलुरु ने शानदार शुरुआत करते हुए अपने शुरुआती दो मैच जीते थे, लेकिन पिछले मैच में उन्हें हार झेलनी पड़ी थी.
एमआई बनाम आरसीबी आईपीएल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(MI vs RCB Head-To-Head Record in IPL): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें मुंबई का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. इन मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने 19 बार जीत हासिल की है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 14 बार जीत मिली है. अगर बात वानखेड़े स्टेडियम की करें, तो दोनों टीमों के बीच यहां 12 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 9 बार मुंबई ने बाजी मारी है. हालांकि, हाल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो पिछले 5 मुकाबलों में बेंगलुरु ने 3 में जीत दर्ज कर कुछ हद तक संतुलन बनाया है.
एमआई बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 की प्रमुख खिलाड़ी(MI vs RCB IPL 2025 Key Players To Watch Out): सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, विग्नेश पुथुर, विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टोन, जोश हेजलवुड ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
मुंबई इंडियंस(MI): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): फिल साल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल और सुयश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर्स: देवदत्त पडिक्कल, रसिख दार सलाम, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडागे और जैकब बेथेल
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

