क्रिस सिल्वरवुड इंग्लैंड के नए मुख्य क्रिकेट कोच नियुक्त, ट्रेवर बेलिस की लेंगे जगह

इंग्लैंड ने क्रिस सिल्वरवुड को अपना नया मुख्य क्रिकेट कोच नियुक्त किया है. वह ट्रेवर बेलिस की जगह लेंगे

क्रिस सिल्वरवुड (Photo Credits: Getty Images)

लंदन: इंग्लैंड ने क्रिस सिल्वरवुड (Chris Silverwood) को अपना नया मुख्य क्रिकेट कोच (England Head Coach) नियुक्त किया है. वह ट्रेवर बेलिस (Trevor Bayliss) की जगह लेंगे जिनका अनुबंध पिछले महीने खत्म हो गया. सिल्वरवुड पिछले दो साल से इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा रहे थे. सिल्वरवुड की पहली प्रतिस्पर्धी श्रृंखला इंग्लैंड का न्यूजीलैंड दौरा होगी जिसमें नवंबर में पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के अलावा दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. भारत और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन और सरे के क्रिकेट निदेशक एलेक स्टीवर्ट आस्ट्रेलिया के बेलिस की जगह लेने के दावेदार थे. इंग्लैंड के पुरुष क्रिकेट के प्रबंध निदेशक एश्ले जाइल्स ने हालांकि सिल्वरवुड को ‘असाधारण उम्मीदवार’ करार दिया.

जाइल्स ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि वह ऐसा व्यक्ति है जिसकी हमें हमारी अंतरराष्ट्रीय टीमों को आगे ले जाने के लिए जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘‘वह ऐसा व्यक्ति है जिसे हम अच्छी तरह जानते हैं लेकिन यह उसकी हमारे ढांचे और प्रणाली की गहरी समझ तथ टेस्ट कप्तान जो रूट और सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन के साथ करीबी रिश्ते हैं जिससे अगले कुछ वर्षों में हमें अपनी योजना तैयार करने में मदद मिलेगी. इंग्लैंड के लिए 1996 से 2002 के बीच छह टेस्ट और सात एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 44 साल के सिल्वरवुड के मार्गदर्शन में एसेक्स ने 2017 में काउंटी चैंपियनशिप जीती जिसके बाद वह राष्ट्रीय टीम से जुड़ गए. यह भी पढ़े:  इंग्लैंड का कोच बनना चाहते हैं पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ

सिल्वरवुड ने कहा कि वह अपनी नई भूमिका को लेकर रोमांचित हैं. उन्होंने कहा, ‘‘काफी प्रतिभा सामने आ रही है और इसमें प्रगति की काफी क्षमता है. सिल्वरवुड ने कहा, ‘‘कड़ी मेहनत अब शुरू होगी और मुझे यकीन है कि न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के अपने सर्दियों के दौरे पर हम सकारात्मक प्रभाव छोड़ पाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े