Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Canada National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 20वां मुकाबला आज यानी 13 फरवरी को कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों की शुरुआत टूर्नामेंट में खराब रही है. यूएई को न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी है जबकि कनाडा को साउथ-अफ्रीका के खिलाफ 57 रन से हार का सामना करना पड़ा है. यह दोनों टीम ग्रुप-डी का हिस्सा हैं. यूएई इस समय चौथे स्थान पर है, वहीं कनाडा अंतिम स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में कनाडा की अगुवाई दिलप्रीत बाजवा (Dilpreet Bajwa) कर रहें हैं. जबकि, संयुक्त अरब अमीरात की कमान मुहम्मद वसीम (Muhammad Waseem) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Pakistan Stats In T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

इस रोमांचक मुकाबले में दिलप्रीत बाजवा, निकोलस किर्टन, हर्ष ठाकर, कलीम सना, आर्यांश शर्मा, मोहम्मद वसीम, हर्षित कौशिक और जुनैद सिद्दीकी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. संयुक्त अरब अमीरात के विस्फोटक बल्लेबाज मोहम्मद वसीम और अंश पटेल के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, निकोलस किर्टन और जुनैद सिद्दीकी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

ये ग्रुप-डी का मुकाबला होगा जो दिल्ली में खेला जाएगा. टी20 क्रिकेट के इतिहास में अभी तक कनाडा की टीम एक बार भी यूएई को हराने में सफल नहीं हो पाई है. इस वर्ल्ड कप में दोनों टीमों ने अपने पहले मुकाबले हारे हैं. कनाडा को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 57 रन से हार मिली थी. नवनीत धालीवाल (64) को छोड़कर और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था. कनाडा के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था. ऐसे में वह उस प्रदर्शन को भूलकर आगे बढ़ना चाहेंगे.

कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Canada National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कप्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 19 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद नवनीत धालीवाल और निकोलस किर्टन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 38 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 151 रन बनाए. कनाडा की तरफ से हर्ष ठाकर ने सबसे ज्यादा 50 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान हर्ष ठाकर ने 41 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के लगाए. हर्ष ठाकर के अलावा नवनीत धालीवाल ने 34 रन बनाए.

दूसरी तरफ, संयुक्त अरब अमीरात की टीम को जुनैद सिद्दीकी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. संयुक्त अरब अमीरात की ओर से जुनैद सिद्दीकी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. जुनैद सिद्दीकी के अलावा मुहम्मद जवादुल्लाह ने एक विकेट चटकाए. संयुक्त अरब अमीरात की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 151 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

कनाडा की बल्लेबाजी: 150/7, 20 ओवर (दिलप्रीत बाजवा 11 रन, युवराज समरा 5 रन, नवनीत धालीवाल 34 रन, निकोलस किर्टन 4 रन, हर्ष ठाकर 50 रन, श्रेयस मोव्वा 21 रन, साद बिन जफर 5 रन, जसकरन सिंह नाबाद 4 रन और दिलोन हेइलिगर नाबाद 6 रन.)

संयुक्त अरब अमीरात की गेंदबाजी: (जुनैद सिद्दीकी 5 विकेट, मुहम्मद जवादुल्लाह 1 विकेट).

नोट: कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.