Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Preview: आज कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Canada National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 20th Match Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 20वां मुकाबला आज यानी 13 फरवरी को कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों की शुरुआत टूर्नामेंट में खराब रही है. यूएई को न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी है जबकि कनाडा को साउथ-अफ्रीका के खिलाफ 57 रन से हार का सामना करना पड़ा है. यह दोनों टीम ग्रुप-डी का हिस्सा हैं. यूएई इस समय चौथे स्थान पर है, वहीं कनाडा अंतिम स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में कनाडा की अगुवाई दिलप्रीत बाजवा (Dilpreet Bajwa) कर रहें हैं. जबकि, संयुक्त अरब अमीरात की कमान मुहम्मद वसीम (Muhammad Waseem) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Streaming In India: कनाडा बनाम यूएई के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

ये ग्रुप-डी का मुकाबला होगा जो दिल्ली में खेला जाएगा. टी20 क्रिकेट के इतिहास में अभी तक कनाडा की टीम एक बार भी यूएई को हराने में सफल नहीं हो पाई है. इस वर्ल्ड कप में दोनों टीमों ने अपने पहले मुकाबले हारे हैं. कनाडा को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 57 रन से हार मिली थी. नवनीत धालीवाल (64) को छोड़कर और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था. कनाडा के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था. ऐसे में वह उस प्रदर्शन को भूलकर आगे बढ़ना चाहेंगे.

इस मैच में दोनों टीमों की कोशिश अपनी पहली जीत दर्ज करने की रहेगी. कनाडा बनाम यूएई मैच में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है. हालांकि अनुभव के लिहाज से यूएई टीम इस मैच में आगे है. यूएई टीम की बल्लेबाजी यूनिट भी कनाडा से थोड़ी बेहतर है. दोनों टीमों को टूर्नामेंट के अपने-अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जिससे प्रतियोगिता में बने रहने के लिए यह मुकाबला उनके लिए महत्वपूर्ण हो गया है. इस रोमांचक मुकाबले के लिए दोनो ही टीमें तैयार खड़ी हैं.

कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (CAN vs UAE T20I Head To Head Record)

कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इन दोनों ही टीमों ने अब तक कुल छह ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात की टीम ने कनाडा को कोई उलटफेर का मौका नहीं दिया है और सभी मैच में जीत का झंड़ा बुलंद किया है. वहीं कनाडा को संयुक्त अरब अमीरात से पहली जीत का इंतजार है.

अरूण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Arun Jaitley Stadium, Pitch Report)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 20वां मुकाबला आज यानी 13 फरवरी को कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है. तेज आउटफील्ड और छोटी सीमाएं बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाते हैं. तेज गेंदबाजों को यहां ज्यादा मदद नहीं मिलती. ऐसे में तेज गेंदबाजों को एक्स्ट्रा प्रयास करने होते हैं. स्पिनरों को पिच से मदद मिलती है और उनका रिकॉर्ड भी यहां अच्छा रहता है. इस स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनी है, जो काफी कठोर और सपाट है.

कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच रोमांचक मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (CAN vs UAE Key Players To Watch Out): दिलप्रीत बाजवा, निकोलस किर्टन, हर्ष ठाकर, कलीम सना, आर्यांश शर्मा, मोहम्मद वसीम, हर्षित कौशिक और जुनैद सिद्दीकी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (Mini Battle): संयुक्त अरब अमीरात के विस्फोटक बल्लेबाज मोहम्मद वसीम और अंश पटेल के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, निकोलस किर्टन और जुनैद सिद्दीकी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच 20वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (CAN vs UAE T20 World Cup 20th Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 20वां मुकाबला आज यानी 13 फरवरी को कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा.

भारत में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेले जानें वाले 20वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (CAN vs UAE T20 World Cup 20th Match Live TV Channel Telecast In India)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 20वें मुकाबले में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे.

कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच 20वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch CAN vs UAE T20 World Cup 20th Match Live Streaming In India)

कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच 20वें मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CAN vs UAE 20th Match Playing Prediction)

कनाडा: युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मूव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकर, साद बिन जफर, जसकरण सिंह, डिलन हाइलिगर, कलीम सना और अंश पटेल.

संयुक्त अरब अमीरात: आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मोहम्मद अरफान, ध्रुव पराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी और मोहम्मद रोहिद खान.

नोट: कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.