Bishan Singh Bedi Passes Away: वर्ल्ड कप के बीच बुरी खबर, पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का निधन
Bishan Singh Bedi | X

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के बीच बुरी खबर सामने आई है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. 77 साल की उम्र में पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है. बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितम्बर 1946 को अमृतसर में हुआ था, वे बाएं हाथ के शानदार गेंदबाज थे. बेदी को भारतीय टेस्ट इतिहास के बेहतरीन स्पिनरों में माना जाता है. उन्होंने अपने दम पर देश को कई मैच जिताए थे. बेदी ने भारत के लिए कुल 77 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे. उन्होंने भारत के लिए 1966 से 1979 तक टेस्ट क्रिकेट खेला.