AUS vs NZ 3rd T20I 2025 Preview: न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया चैपल-हैडली टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
ऑस्ट्रेलिया(Photo Credits: X/ @cricketcomau)

New Zealand National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Match Preview: न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच बहुप्रतीक्षित टी20I सीरीज का तीसरा मुकाबला 04 अक्टूबर (शनिवार) को माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) के बे ओवल (Bay Oval) में खेला जाएगा. चल रही चैपल-हैडली T20I सीरीज 2025 अपने तीसरे और अंतिम मैच की ओर बढ़ रही है, जो सीरीज का निर्णायक मुकाबला होगा. वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है, और अब न्यूज़ीलैंड टीम सीरीज को बराबरी पर लाने की कोशिश करेगी. दूसरी T20I बारिश के कारण नो-रिज़ल्ट रही, जिससे तीन मैचों की इस सीरीज का अंतिम मुकाबला और भी रोमांचक बन गया है. जानिए न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया चैपल-हैडली टी20आई सीरीज का, स्क्वाड, लाइव स्ट्रीमिंग, वेन्यू और टाइम टेबल समेत फुल शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया अपने पहले मैच में मिली जीत और चैपल-हैडली T20I ट्रॉफी को बरकरार रखते हुए अगले महीने भारत में होने वाली T20I सीरीज के लिए आत्मविश्वास से भरपूर होकर उतरना चाहेगा. पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान मिचेल मार्श की शानदार पारी की बदौलत 182 रन का पीछा कर जीत हासिल की थी. वहीं दूसरी T20I सिर्फ 2.1 ओवरों तक खेली जा सकी थी, जिसके बाद खराब मौसम के कारण मैच रद्द कर दिया गया.

टी20 में न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (AUS vs NZ Head to Head Records): ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने अब तक कुल 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 14 जीते हैं. न्यूजीलैंड ने 06 जीते हैं. एक मैच रद्द हुई हैं.

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी20 2025 के लिए प्रमुख खिलाड़ी(AUS vs NZ Key Players To Watch Out): डेवोन कॉनवे, माइकल ब्रेसवेल, बेन सियर्स, ट्रैविस हेड, मार्कस स्टोइनिस, जोश हेज़लवुड ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(AUS vs NZ Mini Battle): ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रैविस हेड और न्यूजीलैंड के स्पिनर बेन सियर्स के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, माइकल ब्रेसवेल और जोश हेज़लवुड के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी20 2025 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच बहुप्रतीक्षित टी20I सीरीज का तीसरा मुकाबला 04 अक्टूबर (शनिवार) को न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) में बे ओवल (Bay Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 11:15 बजे किया जाएगा.

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी20 2025 2025 का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?

भारत में न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20आई सीरीज 2025 का सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क(Sony Sports Network) के पास अधिकार हैं. इस लिए न्यूज़ीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे T20I मुकाबले का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर उपलब्ध होगा. भारत में न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20आई पहले टी20 2025 रोमांचक मुकाबले की डिजिटल स्ट्रीमिंग Amazon Prime, FanCode और SonyLIV ऐप एवं वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस अपने पसंदीदा डिवाइस पर आराम से लाइव एक्शन का आनंद ले सकते हैं.

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी20 2025 मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन:

न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), डेवोन कॉनवे, टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मार्कस स्टोइनिस, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड