Where To watch Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Live Telecast: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 सुपर-4 का पहला मुकाबला 20 सितंबर (शनिवार) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. एशिया कप 2025 का ग्रुप स्टेज बेहद रोमांचक और यादगार रहा और अब सुपर-4 चरण की शुरुआत होने जा रही है. ग्रुप-बी में श्रीलंका ने तीनों मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि बांग्लादेश ने तीन में से दो मैच जीतकर सुपर-4 में जगह बनाई. अफगानिस्तान पर बांग्लादेश की जीत यादगार रही, वहीं श्रीलंका ने ग्रुप मैच में बांग्लादेश को हराया था. श्रीलंका बनाम बांग्लादेश एशिया कप सुपर 4 मुकाबले पर बारिश का साया? जानिए कैसा रहेगा दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मौसम का मिजाज
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है. श्रीलंका इस समय शानदार लय में है और पूर्व एशिया कप विजेता होने के नाते अनुभव भी उनके पक्ष में रहेगा. दूसरी ओर, बांग्लादेश आत्मविश्वास से भरा है और अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत के दम पर सुपर-4 में चुनौती पेश करने उतरेगा.
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2025 सुपर-4 मुकाबला कब और कहां आयोजित किया जाएगा?
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का सुपर-4 मैच 20 सितंबर (शनिवार) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस शाम 7:30 बजे होगा.
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2025 सुपर-4 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारतीय दर्शकों के लिए श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप 2025 का आधिकारिक ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क(Sony Sports Network) है. श्रीलंका बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच Sony Sports टीवी चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट किए जाएंगे.
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?
भारतीय दर्शकों के लिए श्रीलंका बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2025 सुपर-4 का आधिकारिक ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क(Sony Sports Network) है. भारतीय दर्शकों के लिए श्रीलंका बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2025 सुपर-4 की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मैचों को देखने के लिए दर्शकों को SonyLiv का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है.











QuickLY