IND vs AUS: सिडनी टेस्ट के Superhero विहारी ने अश्विन के शान में पढ़े कसीदे, बताया कैसे दोनों ने टीम को मझदार से बाहर निकला

भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज हनुमा विहारी ने कहा है कि सिडनी टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन ने बड़े भाई की तरह उनका मार्गदर्शन किया.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

ब्रिस्बेन, 13 जनवरी : भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) ने कहा है कि सिडनी टेस्ट (Sydney test) में रविचंद्रन अश्विन ने बड़े भाई की तरह उनका मार्गदर्शन किया. इन दोनों की टिकाऊ पारियों के दम पर भारत तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा था. विहारी ने बीसीसीआई (BCCI) डॉट टीवी से बात करते हुए कहा, "आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करना शानदार अनुभव रहा. यह ऐसी चीज थी जिसके बारे में आप सिर्फ सपने में सोच सकते थे- टेस्ट मैच के पांचवें दिन बल्लेबाजी, सीरीज 1-1 से ड्रॉ. अगर आप टीम के लिए कर सकते हैं, तो यह संतुष्टि धीरे-धीरे आपको शांति देती है और फिर आपको पता चलता है कि यह कितना बड़ा प्रयास था."

उन्होंने कहा, "मैं बेहद खुश हूं. एक बड़े भाई की तरह वह मुझसे जब भी उन्हें महसूस होता कि मैं थोड़ा निराश सा हो रहा हूं तो वह बात कर रहे थे. वह मुझसे कह रहे थे कि सिर्फ एक बार में एक गेंद पर फोकस करो. इसे जितना देर तक ले जा सकते हो ले ले जाओ, 10 गेंद एक बार में.. यह बेहद खास था." अश्विन ने 128 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली और इस दौरान उनकी पीठ में भी दर्द हो रहा था. विहारी ने कहा कि अगर चेतेश्वर पुजारा आखिरी तक होते तो भारत मैच जीत सकता था. यह भी पढ़ें : IND vs AUS 4th Test: ब्रिस्बेन में आसान नहीं है टीम इंडिया की राह, दिग्गज खिलाड़ी है चोटिल , इन जांबाजों को मिलेगा मौका

उन्होंने कहा, "उस मैच में ड्ऱॉ कराना हमारे लिए शानदार परिणाम रहा. मुझे लगा था कि मैं चोटिल नहीं हूं और पुजारा यहां हैं तो हम परिणाम हमारे पक्ष में होगा और यह एक शानदार जीत होगी. लेकिन फिर भी 10 अंक मिलना बड़ा परिणाम है." पुजारा ने 205 गेंदों का सामना करते हुए 77 रनों की पारी खेली थी. उनके आउट होने के बाद ही विहारी और अश्विन ने शानदार साझेदारी की और सनिश्चित किया कि मैच ड्रॉ रहे. चार मैचों की टेस्ट सीरीज इस समय 1-1 से बराबरी पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड