Woman Faints During Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान मरीन ड्राइव पर महिला हुई बेहोश, भीड़ में पुलिसकर्मी ने दिखाई दरियादिली, देखें वीडियो

Woman Faints During Victory Parade: 4 जुलाई(गुरुवार)  को मरीन ड्राइव पर टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान बेहोश हो गई थी. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मुंबई पुलिस के सिपाही को महिला की मदद करते हुए देखा जा सकता है. टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों क्रिकेट फैन मुंबई के प्रतिष्ठित मरीन ड्राइव पर पहुंचे. हालांकि, कम से कम दो प्रशंसक बेहोश हो गए जबकि कुछ को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी क्योंकि भीड़ अपने विश्व कप नायकों को देखने के लिए धक्का-मुक्की कर रही थी. 29 जून को भारत ने अपना दूसरा टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीता था. जिसने 13 साल से चले आ रहे सूखे को खत्म किया है. भारत टी20 विश्व कप का खिताब अपराजित रहने वाली पहली टीम भी बनी.

वीडियो देखें: