खेल

CPL 2025: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बनाई क्लीफायर-2 में जगह

त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (सीपीएल) के क्वालीफायर-2 मुकाबले में अपनी जगह बना ली है. इस टीम ने बुधवार को एलिमिनेटर मैच में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कंस के खिलाफ 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.

CPL 2025: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बनाई क्लीफायर-2 में जगह

नई दिल्ली, 17 सितंबर : त्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (CPL) के क्वालीफायर-2 मुकाबले में अपनी जगह बना ली है. इस टीम ने बुधवार को एलिमिनेटर मैच में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कंस के खिलाफ 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कंस ने 8 विकेट खोकर 166 रन बनाए. आमिर जांगू और रहकीम कॉर्नवाल के बीच पहले विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी हुई. कॉर्नवाल महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

इसके बाद आमिर जांगू ने एंड्रीस गौस के साथ दूसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी. आमिर 49 गेंदों में तीन छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए. टीम के लिए एंड्रीस गौस ने 45 गेंदों में सर्वाधिक 61 रन बनाए. उनकी इस पारी में 3 छक्के और 5 चौके शामिल थे, जबकि शाकिब ने 9 गेंदों में नाबाद 26 रन की पारी खेली. विपक्षी खेमे से सौरभ नेत्रवलकर ने सर्वाधिक 3 शिकार किए, जबकि उस्मान तारिक और आंद्रे रसेल को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं. इसके जवाब में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 17.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया.यह भी पढ़ें : BAN vs AFG, Asia Cup 2025: मुस्तफिजुर रहमान की घातक गेंदबाजी, बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से हराया

कॉलिन मुनरो और एलेक्स हेल्स के बीच 3.1 ओवरों में 25 रन की साझेदारी हुई. मुनरो 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे. यहां से कप्तान निकोलस पूरन ने एलेक्स हेल्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 143 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई. कप्तान पूरन ने 53 गेंदों में 8 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 90 रन बनाए, जबकि एलेक्स हेल्स ने 40 गेंदों में 54 रन की पारी खेली. विपक्षी टीम से एकमात्र विकेट रहकीम कॉर्नवाल के हाथ लगा. त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम 19 सितंबर को क्वालीफायर-2 खेलेगी, जहां उसका सामना सेंट लूसिया किंग्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच क्वालीफायर-1 मुकाबला हारने वाली टीम से होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2025 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).