Coronavirus: डेट्रायट मैराथन कोविड-19 के कारण हुई रद्द
डेट्रायट मैराथन के आयोजकों ने बताया है कि कोविड-19 के कारण अक्टूबर में होने वाले इस रेस के 2020 संस्करण रद्द कर दिया गया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आयोजकों ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा, "हमें उम्मीद थी कि हम अक्टूबर में एक साथ दौड़ सकेंगे.
डेट्रायट मैराथन के आयोजकों ने बताया है कि कोविड-19 के कारण अक्टूबर में होने वाले इस रेस के 2020 संस्करण रद्द कर दिया गया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आयोजकों ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा, "हमें उम्मीद थी कि हम अक्टूबर में एक साथ दौड़ सकेंगे. जैसे-जैसे समय बीतता गया, हमारे लिए यह साफ हो गया कि ऐसा नहीं हो सकता."
अमेरिका में कोविड-19 के कारण कई रेसें रद्द हुई हैं और अब इनमें डेट्रायट का नाम भी जुड़ गया है. इससे पहले शिकागो मैराथन, न्यूयार्क सिटी मैराथन और बोस्टन मैराथन रद्द की जा चुकी हैं.
जिन धावकों ने इस रेस के लिए पंजीकरण कराया था उनका पंजीकरण 2021 और 2022 के लिए वैध होगा या फिर वह अपनी पंजीकरण फीस का 50 फीसदी रिफंड ले सकते हैं.
संबंधित खबरें
Fact Check: क्या भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन? 24 मार्च को 'Lockdown in India' सर्च में अचानक उछाल की ये है असली वजह
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय आधार पर विधवा को दी बड़ी राहत; 50 लाख का कर्ज चुकाने के लिए अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल
\