विदेश

Russia-Ukraine War: यूक्रेन को झटका! ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने रूसी सेना से लड़ने से किया इनकार- रॉयटर्स

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि उनकी सेना यूक्रेन में रूसी सेना से नहीं लड़ेगी. उधर, यूरोपीय संसद ने यूक्रेन के यूरोपीय संघ में शामिल होने के आवेदन को मंजूरी दे दी है. जिसके बाद एक विशेष प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है. अब इस पर मतदान होगा.

Russia-Ukraine War: यूक्रेन को झटका! ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने रूसी सेना से लड़ने से किया इनकार- रॉयटर्स
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Photo Credits: ANI)

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि उनकी सेना यूक्रेन में रूसी सेना से नहीं लड़ेगी. ब्रिटिश पीएम ने कहा “रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दो चीजों का गलत आकलन किया. उन्होंने यूक्रेनी प्रतिरोध की ताकत का गलत अनुमान लगाया और उन्होंने पश्चिमी एकता की ताकत को भी कम आंका.”

उधर, यूरोपीय संसद ने यूक्रेन के यूरोपीय संघ में शामिल होने के आवेदन को मंजूरी दे दी है. जिसके बाद एक विशेष प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है. अब इस पर मतदान होगा. रूस के आक्रमण के बाद जेलेंस्की ने यूक्रेन के यूरोपीय संघ सदस्यता आवेदन पर हस्ताक्षर किए हैं. सोमवार की सुबह जेलेंस्की ने एक विशेष प्रक्रिया के तहत यूक्रेन के परिग्रहण के संबंध में यूरोपीय संघ को संबोधित किया. जेलेंस्की के अनुसार, यूक्रेनी यूरोपीय संघ की सदस्यता के पात्र हैं. 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2022 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).