विदेश

Iran Shia Shrine Attack Video: ईरान के शिराज में शेखचेराख मस्जिद पर आतंकी हमला, 4 की मौत, एक आतंकवादी गिरफ्तार

दक्षिणी ईरान के शिराज में शेखचेराख मस्जिद पर रविवार को आतंकी हमला हुआ है. ईरान में हुए इस आतंकी हमले में अब तक चार लोगों की जान गई है. हालांकि अधिकारिक रूप से मौत की पुष्टि एक लोगों के बारे में हुई है

Iran Shia Shrine Attack Video: ईरान के शिराज में शेखचेराख मस्जिद पर आतंकी हमला, 4 की मौत, एक आतंकवादी गिरफ्तार

Iran Shia Shrine Attack Video: दक्षिणी ईरान के शिराज में शेखचेराख मस्जिद पर रविवार को आतंकी हमला हुआ है. आतंकी हमले के बाद गोलियों की आवाज सुनकर जान बचाने को लेकर भगदड़ मच गई और लोग भागते हुए दिखे. ईरान में हुए इस आतंकी हमले में अब तक चार लोगों की जान गई है. हालांकि लोगों की मौत के बारे में एक की पुष्टि हुई है. हालांकि इस हमले में कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं. वहीं पुलिस ने आतंकी को गिरफ्तार किया है. जिसकी तस्वीर भी सामने आई है. जबकि एक आतंकी भागने में कामयाब रहा. जिसकी तलाश जारी है.

मस्जिद पर हुए आतंकी हमले का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि लोग चीख पुकार रहे हैं. लोगों के चीख पुकार के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनाई पड़ रही है. ईरान पुलिस ने कहा कि यह आतंकी हमला हैं. लेकिन अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है.

बताना चाहेंगे कि इससे पहले पिछले साल अक्टूबर महीने में इस धार्मिक स्थल पर हमला हुआ था. उस हमले में 13 से ज्यादा लोगों की जान गई थी और कई लोग घायल हुए थे.

Video:

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2023 11:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).