विदेश

Rahul Gandhi Go Back: अमेरिका में खालिस्तानियों ने किया राहुल गांधी का विरोध, अन्य लोगों ने किया स्वागत (Watch Video)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं. अमेरिका के न्यूयॉर्क में उनका लोगों ने बड़े ही जोश के साथ स्वागत किया. वहीं राहुल गांधी को विरोध का सामना भी करना पड़ा है कुछ खालिस्तानियों के एक समूह के सदस्यों ने राहुल गांधी को गो बैक जाने को लेकर नारा लगाया

Rahul Gandhi Go Back: अमेरिका में खालिस्तानियों ने किया राहुल गांधी का विरोध, अन्य लोगों ने किया स्वागत (Watch Video)
Rahul Gandhi US

Rahul Gandhi Go Back: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं. अमेरिका के न्यूयॉर्क में उनका लोगों ने बड़े ही जोश के साथ स्वागत किया. वहीं राहुल गांधी को विरोध का सामना भी करना पड़ा है कुछ खालिस्तानियों के एक समूह के सदस्यों ने राहुल गांधी को गो बैक जाने को लेकर नारा लगाया. जिसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी का अमेरिका के न्यूयार्क में किसी एक बड़े हाल में कार्यक्रम का आयोजन हैं. जहां पर बड़ी संख्या में लोग उनकी बात सुनने को लेकर लोग जमा है. वहीं हाल के बाहर कुछ खालिस्तानी समूह के कुछ हाथ में पोस्टर लेकर उनका विरोध कर रहे है और उन्हें अमेरिका से गो बैक जाने को लेकर नारे लगा रहे हैं.

वहीं इससे पहले राहुल गांधी बीते हफ्ते जब सैन फ्रैंसिस्को में भारतीयों के बीच स्पीच दे रहे थे. इस दौरान भी कुछ खालिस्तान समर्थकों ने भारत, कांग्रेस और इंदिरा गांधी विरोधी नारेबाजी की और खालिस्तान के झंडे लहराए.  जिसके चलते राहुल गांधी को कुछ समय के लिए भाषण रोकना पड़ा.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2023 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).