विदेश

PM Modi Inaugurate BAPS Hindu Temple in Abu Dhabi: यूएई में हिन्दुओं का पहला मंदिर, उद्घाटन से पहले प्रतिष्ठा समारोह शुरू- VIDEO

पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर है. अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री अबू धाबी में बने हिन्दुओं के पहले मंदिर का आज उद्घाटन करने वाले हैं. उद्घाटन से पहले मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह शुरू हैं.

PM Modi Inaugurate BAPS Hindu Temple in Abu Dhabi: यूएई में हिन्दुओं का पहला मंदिर, उद्घाटन से पहले प्रतिष्ठा समारोह शुरू- VIDEO
BAPS Hindu Temple- Photo Credits ANI

PM Modi Inaugurate BAPS Hindu Temple in Abu Dhabi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर मंगलवार से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हैं. उनका आज अंतिम दिन का दौरा है. अपने अंतिम दिन के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री यूएई के अबू धाबी में बने हिन्दुओं के पहले मंदिर का आज उद्घाटन करने वाले हैं. उद्घाटन से पहले मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह शुरू हैं.

वहीं सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम 'अहलान मोदी' को संबोधित करते हुए कहा कि बीते दस वर्षों में यूएई की ये मेरी सातवीं यात्रा है. यूएई के राष्ट्रपति नाहयान आज भी मुझे एयरपोर्ट पर रिसीव करने आए थे. उनकी गर्मजोशी वही थी, उनका अपनापन वही था. यही बात उन्हें खास बना देती है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2024 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).