Shooting Attack in Jerusalem: इजराइल के यरूशलम में यहूदी मंदिर पर आतंकी हमला, 7 की मौत, US ने घटना की निंदा की
बताया जा रहा है कि एक बंदूकधारी ने लोगों पर गोलियां बरसाई. बाद में इस हमलावर को मार गिराया गया.
Shooting Attack in Jerusalem: इज़राइल में यरूशलम से सटे यहूदी मंदिर में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. बताया जा रहा है कि एक बंदूकधारी ने लोगों पर गोलियां बरसाई. बाद में इस हमलावर को मार गिराया गया. इजरायल ने इसे आतंकी हमला बताया है. गोलीबारी के बाद घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों की हालत काफी नाजुक है.
इजरायल पुलिस ने इसे आतंकी हमला बताते हुए कहा कि यह पूर्वी यरूशलम के कब्जे वाले यहूदी क्षेत्र नेवे याकोव में हुआ. गाजा में हमास के प्रवक्ता हजेम कासिम ने कहा, यह ऑपरेशन जेनिन में कब्जे का जवाब है. इस हमले की फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद ने तारीफ की, लेकिन हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. वहीं, अमेरिका, अबू धाबी ने इस हमले की निंदा की है.
❗️ At least 7 people were killed and 10 others injured in a shooting in #Jerusalem
It is reported that an unidentified man entered a synagogue in the Neve Yaakov district in eastern Jerusalem while praying and shot people. The shooter has been eliminated.
📰 The Jerusalem Post pic.twitter.com/gstX04EMPe
— NEXTA (@nexta_tv) January 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2023 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

