OMG! ऑनलाइन ऑर्डर किया स्मार्टफोन, डिब्बे में निकला बम, डर से कांपने लगा शख्स
शख्स ने एक ऑनलाइन स्टोर से स्मार्टफोन ऑर्डर किया था. हालांकि उसे अंदाजा नहीं था कि उसे स्मार्टफोन की जगह कुछ ऐसा डिलीवर कर दिया जाएगा, जिसे देखकर उसकी रूह कांप उठेगी.
मेक्सिको में गुआनाजुआतो के रहने वाले इस शख्स ने एक ऑनलाइन स्टोर से स्मार्टफोन ऑर्डर किया था. हालांकि उसे अंदाजा नहीं था कि उसे स्मार्टफोन की जगह कुछ ऐसा डिलीवर कर दिया जाएगा, जिसे देखकर उसकी रूह कांप उठेगी. जब शख्स का पार्सल घर आया तब उसकी मां ने उसे किचन की मेज पर ले जाकर रख दिया. जब व्यक्ति ने पूरी एक्साइटमेंट के साथ अपना पैकेज खोला तो वह दंग रह गया. दरअसल पैकेज में स्मार्टफोन की जगह ग्रेनेड बम पाया गया. ग्रेनेड देखकर शख्स के हाथ-पांव फूल गए. जिसके बाद उसने तुरंत बम निरोधक दस्ते को इस बात की जानकारी दी. गनीमत है कि निरोधक दस्ता डिवाइस को निष्क्रिय करने में कामयाब रहा. अधिकारी वर्तमान में अनबॉम्बर जैसे पैकेज की जांच कर रहे हैं.
Man who ordered mobile phone online gets grenade in mail instead: ‘Blowing up my phone?’ https://t.co/YgCFCtjpK9 pic.twitter.com/FbUCOENlXh
— New York Post (@nypost) August 31, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2023 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

