Russia Hits Kyiv: कीव में लगातार हो रहे धमाके, खतरनाक मिसाइल दाग रहा रूस, यूक्रेन में हर जगह बज रहा सायरन
कीव में लगातार धमाके की आवाज सुनी जा रही है, साथ ही रूस की तरफ से दागे गए कई मिसाइलों को भी देखा गया है.
Russia Hits Kyiv: रूस के साथ महीनों से जंग (Russia Ukraine war) लड़ रहे यूक्रेन पर एक और बड़ा खतरा मंडरा रहा है. पूरे यूक्रेन में हवाई हमले के सायरन बज रहे हैं. यूक्रेन में लोगों को हवाई हमले के सायरन लगातार सुनाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं, सरकार ने लोगों से इसे अनदेखा नहीं करने और घरों में रहने की अपील की है. वहीं दावा किया जा रहा है कि कीव में लगातार धमाके की आवाज सुनी जा रही है, साथ ही रूस की तरफ से दागे गए कई मिसाइलों को भी देखा गया है.
#Russia fired more than 60 missiles at #Ukraine.
Latest footage from #Kyiv. pic.twitter.com/Ac2FWoQfLT
— NEXTA (@nexta_tv) December 16, 2022
कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको के अनुसार, रूस ने 16 दिसंबर की शुरुआत में कई स्थानों पर कीव के बाएं किनारे पर हमला किया गया है. वहीं यूक्रेन के निप्रो, विनित्सिया और अन्य कई शहरों में विस्फोट की सूचना दी गई है. इससे पहले कीव ओब्लास्ट के गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने कहा था कि रूस "यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमला कर रहा है." क्रीमिया और लुहांस्क ओब्लास्ट के कब्जे वाले सभी यूक्रेनी क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है.
⚡️Mayor: Russia hits Kyiv.
According to Kyiv Mayor Vitali Klitschko, Russia hit Kyiv's left bank in multiple locations early on Dec. 16.
Rescuers are sent to the site, Klitschko said.
— The Kyiv Independent (@KyivIndependent) December 16, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2022 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

