Indian Army Defuses Projectile Found in Jaisalmer: राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक खेत से पाकिस्तान की P15 मिसाइल मिलने से हड़कंप मच गया. ये वही मिसाइल है, जो हाल ही में पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए हमले के दौरान दागी गई थी. भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इसे समय रहते इंटरसेप्ट कर लिया था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया. मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में संदिग्ध वस्तु देखी और तुरंत प्रशासन को जानकारी दी. मौके पर पहुंची सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते ने जांच के बाद इसे पाकिस्तान की P15 मिसाइल के अवशेष के रूप में पहचाना और सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया.

सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया ताकि और कोई खतरा न हो.

ये भी पढें: India and Pakistan Tension: भारतीय सेना पर लोगों को गर्व है और देश के नेतृत्व पर भरोसा है; गिरिराज सिंह

भारतीय सेना ने जैसलमेर में मिले प्रोजेक्टाइल को निष्क्रिय किया

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)