विदेश

Israel-Gaza War: गाजा को मदद पहुंचाएगा अमेरिका, राष्ट्रपति बाइडेन ने सेना को मानवीय सहायता के लिए मार्ग खोलने-अस्थायी पोर्ट बनाने का दिया आदेश

इजरायली और गाजा के बीच युद्ध जारी है. दोनों देशों के बीच जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बड़ा फैसला लिया है. फैसले के तहत अमेरिका गाजा के लोगों की मदद करना चाहता है.

Israel-Gaza War: गाजा को मदद पहुंचाएगा अमेरिका, राष्ट्रपति बाइडेन ने सेना को मानवीय सहायता के लिए मार्ग खोलने-अस्थायी पोर्ट बनाने का दिया आदेश
Joe Biden (Photo Credit: X)

Israel- Gaza War: इजरायली और गाजा के बीच युद्ध जारी है. दोनों देशों के बीच जारी यह युद्ध रूकने का नाम नहीं ले रहा है. जिसके चलते गाजा की हालत बद से बदत्तर होते जा रही है. मुसीबत की इस घड़ी में  गाजा की मदद के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति  जो बाइडेन ने एक बड़ा फैसला है. अमेरिकी राष्ट्रपति  जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने अमेरिकी सेना को मानवीय सहायता के लिए मार्ग खोलने के लिए गाजा में अस्थायी पोर्ट बनाने का आदेश है. ताकि गाजा के लोगों की मदद की जा सके. वहीं इससे पीला अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले हफ्ते कहा कि अमेरिका जल्द ही गाजा में हवाई मार्ग से मानवीय सहायता पहुंचाना शुरू करेगा.

हालांकि  गाजा में उनके बयान से एक दिन पहले एक मानवीय सहायता काफिले से खाद्य सामग्री लेने की कोशिश कर रहे फलस्तीनियों की एक भीड़ पर इजराइली सैनिकों की गोलीबारी में 100 से अधिक लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हुए थे

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2024 11:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).