Pan Masala in UP Assembly: 'दोषी विधायकों से कार्पेट बदलवाने का दाम वसूला जाएगा': यूपी विधानसभा में पान मसाला कांड, अध्यक्ष सतीश महाना हुए नाराज (Watch Video)
उत्तर प्रदेश विधानसभा में पान मसाला खाकर थूकने का मामला सामने आया है. सदन की कार्यवाही के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई.
Pan Masala in UP Assembly: उत्तर प्रदेश विधानसभा में पान मसाला खाकर थूकने का मामला सामने आया है. सदन की कार्यवाही के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई. अध्यक्ष ने कहा कि वह जानते हैं कि यह किसने किया और दोषी विधायकों से कार्पेट बदलवाने का दाम वसूला जाएगा. उन्होंने तुरंत सफाई कर्मियों को बुलाकर कालीन की सफाई करवाई.
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कई लोग विधायकों के इस व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं और इसे सदन की गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं.
ये भी पढें: कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करने की मांग की
यूपी विधानसभा में पान मसाला कांड
उत्तर प्रदेश : विधायकों ने विधानसभा में पान मसाला खाकर थूका!
◆ अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन में पान मसाला खाकर थूकने का मुद्दा उठाया
Uttar Pradesh Assembly | #UttarPradesh | Satish Mahana pic.twitter.com/pXdKh5S3Kz
— News24 (@news24tvchannel) March 4, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2025 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

