पाकिस्तान: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अविश्वास प्रस्ताव का मामला, गठित की गई स्पेशल बेंच
पाकिस्तान में अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. सुप्रीम कोर्ट ने विपक्ष की याचिका पर सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच का गठन किया है.
पाकिस्तान (Pakistan) में अविश्वास प्रस्ताव (No-Confidence Motion)खारिज होने के बाद विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. सुप्रीम कोर्ट ने (Supreme Court) विपक्ष की याचिका पर सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच का गठन किया है. ऐसे में कह सकते है कि अभी पाकिस्तान में सियासी घमासान जारी रहेगा.
वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि, पाकिस्तान में अगले आम चुनाव 90 दिन के अंदर होंगे. इमरान खान की सिफारिश के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने ससंद को भंग कर दिया है. दरअसल, इमरान खान ने राष्ट्र के नाम संबोधन में संसद भंग करने की सिफारिश की थी. इसके आधे घंटे बाद ही राष्ट्रपति ने अपना फैसला सुना दिया. विपक्ष ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर शीर्ष अदालत ने एक स्पेशल बेंच का गठन किया है.
Government has violated constitution. did not allow voting on no confidence motion. The united opposition is not leaving parliament. Our lawyers are on their way to Supreme Court. We call on ALL institutions to protect, uphold, defend & implement the constitution of Pakistan 🇵🇰 pic.twitter.com/sThqng0SI5
— BilawalBhuttoZardari (@BBhuttoZardari) April 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2022 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

