विदेश

Pakistan: मुश्किल में इमरान सरकार? करीब 24 PTI सांसदों ने दी अविश्वास प्रस्ताव पर उनके खिलाफ वोट देने की धमकी

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को अपनी पार्टी के भीतर से बगावत का सामना करना पड़ा. करीब 24 पीटीआई सांसदों ने संसद में विपक्ष द्वारा पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर इमरान के खिलाफ वोट देने की खुलेआम धमकी दी है.

Pakistan: मुश्किल में इमरान सरकार? करीब 24 PTI सांसदों ने दी अविश्वास प्रस्ताव पर उनके खिलाफ वोट देने की धमकी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Photo Credits: Twitter)

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान (PM Imran Khan) को अपनी पार्टी के भीतर से बगावत का सामना करना पड़ा. करीब 24 पीटीआई (PTI) सांसदों ने संसद में विपक्ष द्वारा पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर इमरान के खिलाफ वोट देने की खुलेआम धमकी दी है. बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव के सफल होने के लिए पाकिस्तानी संसद के निचले सदन में कुल 342 सदस्यों में से 172 सदस्यों के बहुमत के समर्थन की आवश्यकता होती है. इमरान खान को अभी भी नेशनल असेंबली में बहुमत मिला हुआ है, जिसमें उनके पीटीआई के 155 सदस्य और गठबंधन सहयोगियों के 23 सदस्य शामिल हैं. विपक्ष के 163 सदस्य हैं. विपक्ष उम्मीद कर रहा है कि सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ असंतुष्ट विधायक इमरान खान की सरकार को हटाने में उनका साथ देंगे.

Geo English Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2022 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).