Kaaba: काबा के काले पत्थर को फिर से छू सकेंगे मुस्लिम, सऊदी अरब ने 2 साल बाद हटाई घेराबंदी
मक्का मस्जिद के पवित्र काबा के चारों ओर की गई घेराबंदी को 2 साल बाद हटा दिया गया है. लोग फिर से काबा के अल-हजर अल-असवाद (काले पत्थर) को छू और चूम सकेंगे.
सऊदी अरब (Saudi Arabia) के मक्का मस्जिद आने वाले तीर्थयात्रियों में खुशी का माहौल है. मक्का मस्जिद के पवित्र काबा के चारों ओर की गई घेराबंदी को 2 साल बाद हटा दिया गया है. लोग फिर से काबा के अल-हजर अल-असवाद (काले पत्थर) को छू और चूम सकेंगे.
बुधवार को काबा की घेराबंदी हटाई जा रही थी तो उससे पहले हल्की बारिश भी हुई. हिज्र इस्मायल वह स्थान है, जहां पैगंबर इब्राहिम ने अपने बेटे इस्मायल और उसकी पत्नी हाजरा के लिए एक शेल्टर का निर्माण कराया था. हतीम की दीवार से सटा लगभग तीन मीटर क्षेत्र काबा का ही हिस्सा है जबकि बाकी हिस्सा काबा के बाहर का है.
Watch: Moment when overjoyed #Makkah pilgrims could touch Holy #Kaaba again after 2 years.#SaudiArabia has removed barriers from around the site that were installed during the #Covid19 pandemic. https://t.co/wSIWWZkUAn pic.twitter.com/kjyM3Z72bb
— Khaleej Times (@khaleejtimes) August 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

