Nepal Govt Recalls 11 Ambassadors: नेपाल ने भारत और अमेरिका समेत 11 देशों से अपने राजदूतों को वापस बुलाया, जानें क्या रहा कारण?
नेपाल सरकार ने भारत और अमेरिका समेत 11 देशों से अपने राजदूतों को वापस बुला लिया है. प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड ने नेपाली कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़ने और केपी शर्मा ओली के कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूमाले) के साथ अलायंस बनाने के बाद यह फैसला लिया है.
Nepal Govt Recalls 11 Ambassadors: नेपाल सरकार ने भारत और अमेरिका समेत 11 देशों से अपने राजदूतों को वापस बुला लिया है. TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड ने नेपाली कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़ने और केपी शर्मा ओली के कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूमाले) के साथ अलायंस बनाने के बाद यह फैसला लिया है. बताया जा रहा है कि 11 देशों से वापस बुलाए गए सभी राजदूत नेपाली कांग्रेस पार्टी के कोटे से नियुक्त हुए थे. काठमांडू पोस्ट की खबर से पता चला है कि भारत में नेपाल के राजदूत डा. शंकर शर्मा, अमेरिका में राजदूत श्रीधर खत्री समेत ब्रिटेन, उत्तर कोरिया, कतर, स्पेन, डेनमार्क, इसराइल, सऊदी अरब, मलयेशिया और पुर्तगाल में नेपाल के राजदूतों को वापस बुला लिया गया है.
नेपाल ने भारत और अमेरिका समेत 11 देशों से अपने राजदूतों को वापस बुलाया
Govt. Recalls Ambassadors from 11 Countries, Including India, USA, and UKhttps://t.co/NRFBu3v6vp#AmbassadorRecall #ForeignPolicyShift #Politics #Nepal #pardafas #epardafas
— epardafas.com (@englishpardafas) June 6, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2024 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

