विदेश

Russia-Ukraine War: साल भर तक चल सकती है रूस-यूक्रेन जंग, NATO के सेक्रेटरी जनरल की चेतावनी

नाटो के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने चेतेवानी देते हुए कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में महीनों या साल भी लग सकते हैं.

Russia-Ukraine War: साल भर तक चल सकती है रूस-यूक्रेन जंग, NATO के सेक्रेटरी जनरल की चेतावनी
(Photo Credit : File)

Russia-Ukraine War, 7 अप्रैल: रूस-यूक्रेन जंग को 42 दिन बीत चुके हैं. दोनों देशों के मध्य बार-बार चर्चा के बाद भी सुलह होती नजर नहीं आ रही. रूसी हमलों में यूक्रेन के शहर तहस-नहस हो चुके हैं. अब तक एक करोड़ 10 लाख से ज्यादा यूक्रेनी लोग बेघर हो गए हैं. वहीं नाटो के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने चेतेवानी देते हुए कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में महीनों या साल भी लग सकते हैं, इसलिए गठबंधन को रूसी आक्रमण का मुकाबला करने में यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखना चाहिए.

इससे पहले 24 मार्च को नाटो के सेक्रेटरी ने कहा था कि, "हम देख रहे हैं कि रूस यूक्रेन, अमेरिका और नाटो सहयोगियों पर रासायनिक और जैविक हथियारों का इस्तेमाल करने की तैयारी का आरोप लगा रहा है ताकि वह खुद इसकी आड़ में इन हथियारों का इस्तेमाल कर सके." उन्होंने कहा कि रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल से भनायक परिणाम सामने आ सकते हैं.

आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. यूक्रेन के बूचा शहर से डराने वाली तस्वीरें सामने आ रहीं हैं. यूक्रेन का दावा है कि बूचा में रूसी सेना ने आम नागरिकों की हत्या की है. मारे गए लोगों के शव सड़कों पर ही पड़े हुए हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे 'नरसंहार' बताया है. बूचा शहर से ऐसी तस्वीरें सामने आने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 'वॉर क्रिमिनल' कहा जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, 'आपने देखा, बूचा में क्या हुआ. पुतिन एक वॉर क्रिमिनल हैं.' उन्होंने ये भी कहा कि पुतिन पर वॉर क्रिमिनल का मुकदमा चलाया जाना चाहिए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2022 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).