PM Modi France Visit: पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा को लेकर जोश में हैं वहां के भारतीय, VIDEO में देखें उनका उत्साह
पेरिस में भारतीय पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा को लेकर उत्साहित हैं. प्रधानमंत्री को 14 जुलाई को बैस्टिल दिवस परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.
वीडियो: पेरिस में भारतीय पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा को लेकर उत्साहित हैं. प्रधानमंत्री को 14 जुलाई को बैस्टिल दिवस परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. पीएम मोदी इस परेड में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर फ्रांस जा रहे हैं. भारत के लिए ये ऐतिहासिक पल होगा. फ्रांस अमूमन अपने राष्ट्रीय दिवस समारोह में विदेशी गणमान्य लोगों को आमंत्रित नहीं करता है.
पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से तो महत्वपूर्ण है ही, भारतीय नौसेना के लिए इस यात्रा का सामरिक महत्व है. वायुसेना के लिए पहले ही 36 राफेल विमान खरीद चुका भारत अब फ्रांस से इंडियन नेवी के लिए राफेल एम विमान खरीदने जा रहा है.
रक्षा मंत्रालय के रक्षा खरीद बोर्ड (DPB) से 26 राफेल-एम विमानों की खरीद से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिल चुकी है. इन प्रस्तावों में नौसेना के लिए राफेल-एम विमानों के साथ ही तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की भी खरीद भी शामिल है.
VIDEO | Indians in Paris excited for PM Modi’s visit to France. The Prime Minister has been invited as a guest of honour to the Bastille Day parade on July 14. pic.twitter.com/m5OA6PNsew
— Press Trust of India (@PTI_News) July 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2023 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

