Greece Train Accident: ग्रीस में दो ट्रेनों के बीच हुई भीषण टक्कर, अब तक 26 की मौत- दर्दनाक VIDEO
ग्रीस में दो ट्रेनों के बीच हुई भीषण टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में 85 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है.
ग्रीस (Greece) में दो ट्रेनों के बीच हुई भीषण टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में 85 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक हादसा राजधानी एथेंस और थेसालोनिकी के बीच हुआ जब एथेंस से लगभग 235 मील उत्तर में टेम्पी के पास एक यात्री ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई. पुलिस ने बताया कि हादसे की वजह से कई बोगियां पटरी से उतर गईं, जिनमें से 3 में आग लग गई.
घटनास्थल से कुछ वीडियो भी सामने आया है. एक वीडियो में जहां आग की भीषण लपटें दिखाई दे रही हैं वहीं एक अन्य वीडियो में घटनास्थल पर एम्बुलेंस दिख रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह ट्रेन के डिब्बे पूरी तरह आग की चपेट में आ चुके हैं इसके अलावा कुठ डिब्बे पटरी से भी उतरे हुए हैं.
#BREAKING Death toll in Greece train accident jumps to at least 26: fire services pic.twitter.com/1AWYU1l45H
— AFP News Agency (@AFP) March 1, 2023
Video:
BREAKING: Two trains collide, catch fire in central Greece, multiple dead and injured
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) February 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2023 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

