H1B Visa Renewal: पीएम मोदी ने भारतीयों को दी बड़ी राहत, अब US में ही रहकर करा सकेंगे एच-1बी वीजा का रिन्यूअल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में काम करने वाले लाखों भारतीयों को बड़ी राहत दी हैं. प्रधानमंत्री ने ऐलान कि अमेरिका में काम करने वाले भारतीयों को अब इंडिया नहीं आना पड़ेगा. वे अपना एच-1बी वीजा का वहां पर रहकर ही रिन्यूअल करा सकते हैं.
H1B Visa Renewal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अमेरिका की राजकीय यात्रा समापन करने के बाद मिस्र की यात्रा पर निकल पड़े हैं. प्रधानमंत्री अमेरिका में अपनी यात्रा ख़त्म करते समय यूएस में काम करने वाले लाखों भारतीयों को बड़ी राहत दी हैं. प्रधानमंत्री ने ऐलान कि अमेरिका में काम करने वाले भारतीयों को अब इंडिया नहीं आना पड़ेगा. वे अपना एच-1बी वीजा, वहां पर रहकर ही रिन्यूअल करा सकते हैं.
मोदी ने कहा कि अमेरिका के नए वाणिज्य दूतावास बेंगलुरु और अहमदाबाद में खोले जाएंगे. अब यह निर्णय लिया गया है कि एच1बी वीजा नवीनीकरण अमेरिका में ही किया जा सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि आपकी जरूरतों को देखते हुए भारत इस साल सिएटल में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने जा रहा है. एच-1बी वीजा एक गैर-प्रवासी वीजा है. एच1बी वीजा आमतौर पर उन लोगों को दिया जाता है जो अमेरिका में काम करने के लिए जाते हैं. इसके बाद उन्हें ग्रीन कार्ड दिया जाता है. इस वीजा की वैलिडिटी छह साल की होती है.
Tweet:
"H1B visa renewal can be done in US itself:" PM Modi in address to Indian diaspora
Read @ANI Story | https://t.co/epbu8uAXSl#PMModi #h1bvisa #PMModiUSVisit pic.twitter.com/S0lbMX5hu7
— ANI Digital (@ani_digital) June 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2023 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

