विदेश

जापान के पूर्व पीएम Shinzo Abe को नारा शहर में मारी गई गोली, हालत गंभीर- संदिग्ध गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट की माने तो पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हालात नाजुक बताई जा रही है. वहीं हमले के बाद जापान पुलिस ने संदिग्थ आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है.

जापान के पूर्व पीएम Shinzo Abe को नारा शहर में मारी गई गोली, हालत गंभीर- संदिग्ध गिरफ्तार
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (Photo Credits: Twitter)

Shinzo Abe Shot: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe) को एक सभा में भाषण के दौरान गोली मारी गई हैं. बताया जा रहा है कि दो गोलियां शिंजो आबे को पीछे से मारी है. जिसके बाद वे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहने लगा. हमले के तुरंत बाद आबे को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर उनका इलाज चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो पूर्व प्रधानमंत्री आबे की हालात नाजुक बताई जा रही है और वे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. वहीं हमले के बाद जापान पुलिस ने संदिग्ध हमले वार को गिरफ्तार किया है. जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है.

बता दें कि आबे संसद के ऊपरी सदन के लिए रविवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण देने के लिए खड़े हुए थे, तभी कथित तौर पर उन पर यह हमला किया गया. जिसके बाद वहां पर भगदड़ मच गई.

शिंजो आबे को गोली मारने वाला संदिग्ध गिरफ्तार:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2022 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).