विदेश

Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 6.2 रही, दहशत में लोग

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई

Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 6.2 रही, दहशत में लोग
Earthquake (Photo Credits: X/@Top_Disaster)

Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई. भूकंप के झटके इंडोनेशिया के 143 किमी दक्षिण पूर्व में आया. रात का समय होने की वजह लोग घरों में थे. इस बीच जमीन अचानक से कांपने लगी. जिसके बाद लोग डर कर अपने घरों से भागने लगे. ताकि उनकी जान बच सके. हालांकि अभी तक जान-माल या किसी नुकसान के बारे में खबर नहीं हैं.

वहीं इससे पहले आज शाम को जपान के बोनिन द्वीप समूह या ओगासावारा द्वीप समूह में 6.9  तीव्रता के साथ तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा, स्थानीय समयानुसार शाम 5.36 बजे भूकंप आया. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र द्वीपों के पश्चिमी तट पर, टोक्यो से लगभग 875 किमी दक्षिण में, 27.9 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 140.0 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था.

 जकार्ता में भूकंप के तेज झटके:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2024 10:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).