Morocco Earthquake Death Toll: मोरक्को में भूकंप से अब तक 300 लोगों की मौत, स्पेन-पुर्तगाल तक महसूस किए गए झटके
मोरक्को में भूकंप ने भीषण तबाही मचा दी है. भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई जा रही है. कई इमारतें ढह गईं है, जिसमें 296 लोगों की मौत हो गई है.
Morocco Earthquake News: अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकंप ने भीषण तबाही मचा दी है. भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई जा रही है. कई इमारतें ढह गईं है, जिसमें 296 लोगों की मौत हो गई है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मरने वालों का आकड़ा अभी और बढ़ सकता है. भूकंप का केंद्र मोरक्को के मराकेश से करीब 70 किलोमीटर दूर था. भूकंप इतना जोरदातर था कि उसका असर स्पेन-पुर्तगाल तक महसूस किया गया.
भारतीय समय अनुसार यहां सुबह के 3.41 बजे भूकंप आया. संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक यह 120 सालों में उत्तरी अफ्रीका में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है. इस तरह का विनाशकारी भूकंप हाल ही में तुर्की में महसूस किया गया था, जिसमें 45 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी.
BREAKING: 🇲🇦 MOROCCO EARTHQUAKE
- 6.8 magnitude quake around 45 miles (70 kilometers) from Marrakesh
- At least 296 people confirmed to have died so far, dozens wounded
- Footage of significant damage to buildings, some hospitals have been evacuated
- Quake felt as far as… pic.twitter.com/Ww2qgwmy8C
— Global Index (@TheGlobal_Index) September 9, 2023
भूकंप के चलते कई पुरानी इमारतें ढह गईं. पुराने शहर से एक के बाद एक एम्बुलेंस निकलते हुए देखीं गई.
Fas’ta deprem sonrası yaşanan yıkım. pic.twitter.com/DQVh1m7og7
— Yzb Hakan (@hakaanyzb) September 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 08:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

