India–Afghanistan Relations: भारत-अफगानिस्तान में संबंध मजबूत करने पर हुई चर्चा, मानवीय सहयोग पर दिया गया जोर
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रशासक मौलवी मोहम्मद याकूब "मुजाहिद" ने आज अपने कार्यालय में भारतीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की.
India–Afghanistan Relations: अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रशासक मौलवी मोहम्मद याकूब "मुजाहिद" ने आज अपने कार्यालय में भारतीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत के विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान) जेपी सिंह कर रहे थे. इस बैठक में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की, खासकर मानवीय सहयोग के क्षेत्रों में. इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी विचार किया गया. अफगानिस्तान और भारत के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने की रुचि भी दोनों देशों ने जाहिर की. अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह बैठक दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
भारत-अफगानिस्तान में संबंध मजबूत करने पर हुई चर्चा
"The Defense ministry’s administrator, Mawlawi Mohammad Yaqoob “Mujahid” at his office today, met with an Indian delegation, headed by Mr. JP Singh (Joint secretary-Pakistan, Afghanistan and Iran- Ministry of External Affairs, Govt of India). During this meeting, both sides… pic.twitter.com/txi7rAGCyg
— ANI (@ANI) November 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2024 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

