Russia Ukraine War के बीच मध्यस्थता करना चाहता है चीन, तीसरे दौर की वार्ता से पहले चीनी विदेश मंत्री ने कही बड़ी बात
चीन के विदेश मंत्री का ये बयान रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता से पहले आया है. चीनी विदेश मंत्री ने कहा "यूक्रेन के संकट का समाधान करने के लिए चीन हर तरह की कोशिश करेगा.
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन की जंग में चीन मध्यस्थ की भूमिका निभाने को तैयार है. चीन के विदेश मंत्री ने कहा चीन 'जरूरी मध्यस्थता' करने को तैयार है. चीन के विदेश मंत्री का ये बयान रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता से पहले आया है. चीनी विदेश मंत्री ने कहा "यूक्रेन के संकट का समाधान करने के लिए चीन हर तरह की कोशिश करेगा. चीन का रेड क्रॉस जल्द ही यूक्रेन में सहायता भेजने जा रहा है. रूस के साथ चीन की दोस्ती अभी भी चट्टान की तरह अडिग है. भारतीय समयानुसार आज शाम 5.30 बजे यूक्रेन और रूस के बीच तीसरे दौर की वार्ता होनी है. इससे पहले रूस ने यूक्रेन के 4 शहरों में युद्ध विराम की घोषणा की है.
#China will make active efforts to resolve the conflict in #Ukraine, said China's Foreign Minister.
The #Chinese Red Cross will soon provide assistance to Ukraine. In addition, China hopes that #Russia and Ukraine will make progress in the third round of negotiations. pic.twitter.com/ol17ksC5kW
— NEXTA (@nexta_tv) March 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2022 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

