विदेश

Brussels Shooting: बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में स्वीडन के दो लोगों की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने खुद को बताया ISIS का सदस्य | Video

बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में स्वीडन के दो नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद स्कूटर से भाग गए. बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने इस घटना को आतंकी करार दिया है.

Brussels Shooting: बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में स्वीडन के दो लोगों की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने खुद को बताया ISIS का सदस्य | Video
Representative/ANI

बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में स्वीडन के दो नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद स्कूटर से भाग गए. बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने इस घटना को आतंकी करार दिया है. बेल्जियम ने इस घटना के बाद ब्रुसेल्स में आतंकी अलर्ट बढ़ा दिया है. इस बीच सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर एक शख्स ने दावा किया कि वह ब्रुसेल्स की घटना का हमलावर है और इस्लामिक स्टेट (ISIS) से है.

इस वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब दोनों देशों के बीच सोमवार शाम को मैच होने वाला था. पुलिस की प्रवक्ता इल्से वंडे कीरे ने कहा कि अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2023 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).