विदेश

US On Israel Hamas War: अमेरिका ने हिज्बुल्ला और ईरान को दी धमकी, अगर इजरायल पर हमला किया तो अंजाम भुगतना होगा

अमेरिका ने कहा है कि अगर हिजबुल्लाह और ईरान ने इजरायल पर हमला किया तो वे सैन्य कार्रवाई करेंगे.' अमेरिका पहले भी कह चुका है कि वह नहीं चाहता कि जारी संघर्ष पड़ोसी देशों तक फैले.

US On Israel Hamas War: अमेरिका ने हिज्बुल्ला और ईरान को दी धमकी, अगर इजरायल पर हमला किया तो अंजाम भुगतना होगा
(Photo : X)

वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने ईरानी सरकार और मध्य पूर्व में हिजबुल्लाह जैसे ईरानी समर्थित मिलिशिया को चेतावनी दी है.  अमेरिका ने कहा है कि अगर हिजबुल्लाह और ईरान ने इजरायल पर हमला किया तो वे सैन्य कार्रवाई करेंगे.' अमेरिका पहले भी कह चुका है कि वह नहीं चाहता कि जारी संघर्ष पड़ोसी देशों तक फैले.

ह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है, जब हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह ने युद्ध के बीच पहली बार दिए भाषण में इजरायल और अमेरिका का जिक्र किया था. समूह के मुखिया का कहना था कि हिजबुल्लाह अमेरिका के युद्धपोतों से नहीं डरता है. साथ ही उसके लड़ाके कुछ भी करने के लिए तैयार हैं.

नसरल्लाह ने कहा, 'गाजा और उसके लोगों पर जारी युद्ध का पूरा जिम्मेदार अमेरिका है. इजरायल केवल उसे अंजाम तक पहुंचाने का हथियार है.' इधर, इजरायल की उत्तरी सीमाओं पर बढ़े हमलों के बीच इजरायल की सेना के प्रमुख हेरजी हलेवी ने कहा कि उनका बल किसी भी समय हमला करने के लिए तैयार है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2023 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).