Kabul Classroom Suicide Bombing: काबुल में हुए आत्मघाती हमले में मारे गए 53 लोगों में से 46 लड़कियां और महिलाएं
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार को हुए आत्मघाती हमले को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है. एएफपी न्यूज एजेंसी ने यूएन का हवाला देते हुए बताया कि, राजधानी काबुल में एक स्कूल में आत्मघाती बम विस्फोट में 53 लोग मारे गए. मारे गए लोगों में 46 लड़कियां और महिलाएं थी.
- Read in
- हिंदी
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के स्कूल में हुए आत्मघाती हमले को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है. एएफपी न्यूज एजेंसी ने यूएन का हवाला देते हुए बताया कि, राजधानी काबुल में एक स्कूल में आत्मघाती बम विस्फोट में 53 लोग मारे गए. मारे गए लोगों में 46 लड़कियां और महिलाएं थी. इससे पहले अफगानिस्तान के एक जर्नलिस्ट बिलाल सरवरी ने 100 स्टूडेंट्स की मौत का दावा किया था.
ये आत्मघाती हमला शुक्रवार 30 सितंबर को पश्चिमी काबुल के दश्त-ए-बर्ची इलाके में हुआ था. यह शिया बहुल इलाका है और बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक हजारा समुदाय के लोग यहां रहते हैं. शुक्रवार को एक आत्मघाती हमलावर ने एक शैक्षणिक संस्थान में खुद को उड़ा लिया था.
46 girls and women among 53 killed in Kabul classroom suicide bombing, reports AFP News Agency citing UN
— ANI (@ANI) October 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2022 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

