WhatsApp Avatar Feature: वाट्सएप ने दिया प्रोफाइल पर अवतार लगाने का फीचर, अब यूजर्स को हो रही ये समस्या
वॉट्सएप ने Avatars फीचर को रोल आउट कर दिया है, जिसको कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया जा चुका है.
सैन फ्रांसिस्को, 23 अक्टूबर: अपने यूजर्स को बेहतर अनुभव देने और ऐप की लोकप्रियता बनाए रखने के लिए मेटा के स्वामित्व वाले इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप लगातर नए फीचर्स ला रही है. वॉट्सएप ने Avatars फीचर को रोल आउट कर दिया है, जिसको कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया जा चुका है. यह काफी इंटरेस्टिंग फीचर है जिसकी मदद से उपयोगकर्ता खुद को एक नए अवतार में ऐप पर रिप्रेजेंट कर सकेंगे. हालांकि कुछ यूजर्स को छोटी-मोटी गड़बड़ियों का सामना करना पड़ रहा है.
WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है कि Avatars फीचर्स को एंड्रॉयड वॉट्सएप बीटा के कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया गया है. अवतार फीचर को कॉन्फिगर करते वक्त यूजर्स को कुछ छोटी समस्याओं को झेलना पड़ सकता है.
WhatsApp Rolls Out ‘Avatars’ to Some Beta Testers; Users May Face Minor Glitches, Says Report#Whatsapp #Beta #TechNews #Avatar https://t.co/7laaqbW2Oy
— LatestLY (@latestly) October 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2022 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

